एस. पी. सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। समस्तीपुर जिला के हद में ताजपुर नगर परिषद क्षेत्र में सफाई, जलापूर्ति, प्रकाश, नाला, सड़क कूड़ा उठाव आदि व्यवस्था की मांग को लेकर भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने 3 अक्टूबर को बहादुरनगर शाखा की बैठक के बाद विरोध मार्च निकाला। विरोध मार्च आसपास के क्षेत्रों का भ्रमण कर पुन: बहादुरनगर पहुंचकर सभा में तब्दील हो गया।
सभा की अध्यक्षता शाखा सचिव नीलम देवी ने किया। मौके पर सिया देवी, फूल कुमारी देवी, रजिया देवी, दिया देवी, कामीन देवी, कौशल्या देवी आदि दलित, गरीब महिलाएं उपस्थित थी।
सभा को संबोधित करते हुए भाकपा माले ताजपुर प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि नगर परिषद क्षेत्र में सफाई, कूड़ा उठाव, नाला सड़क, जलापूर्ति, प्रकाश की व्यवस्था का घोर अभाव है। उन्होंने कहा कि नगर प्रशासन को सुविधा मुहैया कराने की चिंता नहीं है।
नप को सिर्फ टैक्स वसूलने की चिंता है। कमर्शियल एवं डोमेस्टिक रजिस्ट्रेशन के नाम पर ₹5500 एवं 2500 रूपये बिना रसीद के वसूला जा रहा है। उन्होंने कहा कि मार्च 2023 में चुनाव बाद बोर्ड का गठन किया गया। फिर 3 मार्च 2021 नगर परिषद गठन के अधिसूचना के समय से टैक्स एवं दो साल का बकाया बताकर चक्रवृद्धि ब्याज वसूलना नगर वासियों के साथ अन्याय है।
इस अन्याय के खिलाफ भाकपा माले सड़क से सदन तक संघर्ष चलाएगी। माले नेता ने आगामी 7 अक्टूबर को 11 बजे से ताजपुर अस्पताल चौक से जुलूस निकालकर नगर परिषद कार्यालय घेराव में भाग लेकर घेराव को सफल बनाने की अपील नगर वासियों से की।
![]()













Leave a Reply