Advertisement

पंचायत भवन में गांधी जयंती पर ग्रामसभा का आयोजन

प्रहरी संवाददाता/बोकारो। बोकारो जिला के हद में गोमियां प्रखंड के कथारा पंचायत भवन में बीते 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर ग्रामसभा का आयोजन किया गया। ग्राम सभा शुभारंभ से पूर्व पंचायत के मुखिया, वार्ड सदस्य, उप मुखिया एवं उपस्थित जनों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

अध्यक्षता पंचायत के मुखिया पूनम देवी ने की। इस अवसर पर उपस्थित जनों को पंचायत सचिव मोहसीना परवीन द्वारा शपथ ग्रहण कराया गया। मौके पर उप मुखिया प्रमोद चौहान, पंसस निभा देवी, वार्ड सदस्य रीता देवी, राजेश कुमार पांडेय, एसके दास, राकेश चौहान, गुड़िया देवी, पार्वती देवी, उषा देवी, पारो देवी, पर्वतीया देवी, मुनिया देवी, राधा देवी, रिंकी देवी, सीता देवी, रीता देवी, सुशीला देवी, तिलेश्वरी देवी, चरखी देवी, उषा देवी, कमरशिला देवी, अंजू देवी आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *