Advertisement

राष्ट्रपिता गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री शास्त्री की जयंती डीएवी गुआ में मनाई गई

बापू का सपना था भारत मे एकजुटता बनी रहे-अनन्त कुमार उपाध्याय

सिद्धार्थ पांडेय/जमशेदपुर (झारखंड)। राष्ट्रपिता बापू के नाम से चर्चित मोहन दास करमचंद गांधी की जयंती एवं देश के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पूरे श्रद्धा, सम्मान एवं हर्षोल्लास के साथ डीएवी पब्लिक स्कूल गुआ में प्रभारी प्राचार्य अनन्त कुमार उपाध्याय की अध्यक्षता में मनाई गई।

राष्ट्रपिता बापू एवं शास्त्री के जन्मदिन पर उन्हें यादकर तथा उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धा सुमन किया गया। इस अवसर पर स्कूल के शिक्षकों एवं शिक्षकेतर कर्मियों की उपस्थिति स्कूल परिसर में बनी रही।

जयंती कार्यक्रम में शिक्षक आशुतोष शास्त्री एवं राजवीर सिंह ने अपने अपने शब्दों में दोनों महान विभूतियों को याद किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्कूल के प्रभारी प्राचार्य उपाध्याय ने कहा कि बापू का सपना था कि भारत मे एकजुटता बनी रहे।

अपने मास मूवमेंट के कारण महात्मा गांधी सदैव याद किए जाते रहेंगे। सत्याग्रह आंदोलन, चंपारण आंदोलन, भारत छोड़ो आंदोलन, किसानो के आंदोलन, स्वतंत्रता आंदोलन को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता है। उन्होंने शिक्षकों को वर्तमान परिवेश में गांधी के सिद्धांतों एवं दार्शनिक विचारों को बच्चों तक पहुंचाने के लिए अपने आप को परिवर्तित कर उनके समक्ष एक उदाहरण बन प्रस्तुत करने लिए मार्गदर्शित किया।

साथ ही बच्चों को अच्छी शिक्षा देकर उन्हें अखंड भारत के सूत्र में पिरोने को कहा। उन्होंने कहा कि यह एक संयोग मात्र नहीं है गांधी और शास्त्री का जन्मदिन एक ही दिन है। दोनों की सोच और व्यक्तित्व में काफी समानताएं थी।

उन्होंने कहा कि शास्त्री ने जय जवान, जय किसान का नारा दिया था, जो हमारे देश में चल रहे कई नीतियों और योजनाओं की आधारभूत संरचना बनी है। कार्यक्रम में सत्येन्द्र राय, भाष्कर चन्द्र दास, योगेंद्र त्रिपाठी, एस के पांडेय, संजीव सिन्हा, मो. रहमान एवं अन्य दर्जनों स्कूली बच्चे उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *