Advertisement

बूथ मैनेजमेंट को लेकर भाजपा सारंडा मंडल की बैठक

सिद्धार्थ पांडेय/ जमशेदपुर (झारखंड)। पश्चिमी सिंहभूम जिला के हद में भाजपा सारंडा मंडल बूथ स्तर पदाधिकारियों की विशेष बैठक 29 सितंबर को बड़ाजामदा में आयोजित किया गया। इसकी अध्यक्षता प्रवासी पदाधिकारी इन्द्रजीत समद ने की।

जानकारी के अनुसार उक्त बैठक आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बूथ मैनेजमेंट विषय को लेकर किया गया। इस संबंध में इन्द्रजीत समद ने कहा कि सारंडा मंडल में 46 बूथ है। अगर सभी बूथ मजबूत नहीं होंगे तो जीत पाना मुश्किल है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में भाजपा का पश्चिम सिंहभूम जिले में एक भी सांसद अथवा विधायक नहीं है।

वर्तमान हेमंत सोरेन सरकार के कार्यकाल में बालू, गिट्टी, मनरेगा, पीएचईडी, पीडब्ल्यूडी आदि तमाम विकास कार्यों में भारी लूट मची है। जनता का कोई विकास कार्य नहीं हो रहा है। जनता वर्तमान सरकार से त्रस्त है। इसका लाभ हमें जन सम्पर्क अभियान तेज कर उठाना है। उन्होंने कहा कि भाजपा के सरकार में अनेक विकास कार्य हुए थे। हमें पार्टी जो भी प्रत्याशी देगी उसे मिलकर जिताने का कार्य करना है।

इस दौरान एसटी मोर्चा के प्रदेश कार्यकारी सदस्य मंगल सिंह गिलुवा, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष शंभू हाजरा, अजीत सिंह, सारंडा मंडल अध्यक्ष कैलाश दास ने भी अपने संबोधन में पार्टी प्रत्याशी को बिना किसी भेदभाव के तन मन से सहयोग कर जिताने का संकल्प लिया। बैठक के दौरान भाजपा सारंडा मंडल की कमिटी का पुनर्गठन किया गया।

नई कमेटी का अध्यक्ष कैलाश दास, महामंत्री धर्मेन्द्र झा, रवीन्द्र पाल सिंह गिल, उपाध्यक्ष कमल लोचन दास, हरेराम प्रसाद, राजेन्द्र पान, सचिव सोनाराम तोरकोट, सागर दास, विनय दास, अमर कुमार पात्रो, कोषाध्यक्ष आशीष चौरसिया, मिडिया प्रभारी पप्पू गौड़, सोशल मिडिया प्रभारी मो. नसीम अंसारी को बनाया गया।

इसके अलावे शंखनाद अभियान, सोशल मिडिया विभाग में पप्पू गौड़ को सोशल मिडिया का संयोजक, मो. नसीम अंसारी को सह संयोजक, हेमंत बारीक, राज गुप्ता, अमर दास, शिबु नायक, कोमल लोचन दास को सदस्य, दीनानाथ पांडेय को आईटी विभाग का संयोजक एवं तरुण कुमार पान को सह संयोजक की जिम्मेदारी दी गई।
कार्यक्रम में पप्पू गौड़, आरके प्रधान, प्रफुल्लो महाकुड़, वीरेन्द्र मिश्रा, बंटी सिंह, मनोज सिंह व अन्य कई गणमान्य उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *