Advertisement

संकल्प यात्रा के दौरान बोकारो में बाबूलाल मरांडी का भव्य रोड शो

संकल्प यात्रा जनसभा में गदा और 51 किलो के माला से किया गया स्वागत

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। संकल्प यात्रा के लिए बोकारो आए राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी का रोड शो का आयोजन किया गया।पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुमार अमित द्वारा रोड शो का आयोजन किया गया।

जानकारी के अनुसार बाबूलाल मरांडी के रोड शो में बोकारो विधानसभा क्षेत्र के हज़ारों युवा अपने मोटरसाइकिल के साथ शामिल हुए। रोड शो बोकारो के सेक्टर 1 सर्किट हाउस से प्रारम्भ होकर नया मोड़ मार्ग से नारा लगाते सेक्टर 12 स्थित कार्यक्रम स्थल पर आयोजित जनसभा में शामिल हो गया। रोड शो में नया मोड़ स्थित भगवान बिरसा मुंडा के प्रतिमा पर प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने माल्यार्पण किया।

इस दौरान धनबाद सांसद पशुपतिनाथ सिंह, बोकारो विधायक बिरंची नारायण, संकल्प सभा प्रदेश संयोजक गणेश मिश्रा प्रदेश अध्यक्ष मरांडी के साथ मौजूद थे। जनसभा में कुमार अमित ने बाबूलाल को गदा और कार्यकर्ताओं के साथ इक्यावन किलो का माला पहना कर स्वागत किया।

इस अवसर पर कुमार अमित ने कहा कि श्रीराम दूत हनुमान ने अपनी गदा से पापियों का संहार किया था, वैसे हीं बोकारो के युवाओं के द्वारा भेंट की गई इस गदा से भ्रष्ट हेमंत सरकार का संहार करेगें। इस रोड शो के दौरान दुन्दीबाग हनुमान मंदिर के समीप स्थानीय दुकानदारो द्वारा भव्य स्वागत करते हुए आतिशबाजी की गई।

बाइक रैली रोड शो को सफल बनाने को लेकर कुमार अमित में लाल बाबू, अजय सिंह, चन्द्र प्रकाश, राहुल, योगेन्द्र कुमार, अतुल सिंह, शशि, अनुज, संतोष, जन्मजय, विक्रम, राहुल, अमन, पंकज राय, विपुल, कृष्णा, जीतेन्द्र, अमित गिरी, सोमनाथ, अविनाश, काली, सुरज, गोल्डी, पियूष, कमल राज, पाली, राजकुमार, दीपक, निर्भय, विशाल आदी को साधुवाद दिया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *