Advertisement

कथारा की सभा में बाबूलाल मरांडी की फिसली जुबान

प्रहरी संवाददाता/बोकारो। बोकारो जिला के हद में कथारा शिव मंदिर प्रांगण में 29 सितंबर की देर संध्या आयोजित संकल्प सभा में भाषण के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी की दो बार जुबान फिसल गया। पहली बार जब वे मंचासीन नेताओं के नाम आभार प्रकट कर रहे थे। इस क्रम में उन्होंने भाजपा बोकारो जिला मंत्री विक्रम पांडेय के स्थान पर उन्हें जय मंगल कहकर संबोधित करने का प्रयास किया।

ज्ञात हो कि, कुमार जयमंगल बेरमो से कांग्रेस के विधायक हैं। उपस्थित कार्यकर्ताओं द्वारा मरांडी को बताने के पश्चात उन्होंने विक्रम पांडेय के सम्मान में कसीदे पढ़े। दूसरी बार उनकी भाषण के दौरान जुबान फिसली। उन्हें 17 सितंबर को पीएम मोदी द्वारा किए गये घोषणा की याद मंचासीन सहयोगियों द्वारा दिलाया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *