आईआईएम मुंबई को मिला आशीर्वाद राजभाषा पुरस्कार
प्रहरी संवाददाता/मुंबई। केंद्र सरकार (Central Government) के कार्यालयों में राजभाषा हिंदी में श्रेष्ठ कार्य करने हेतु भारतीय प्रबंधन संस्थान मुंबई को साहित्यिक, सामाजिक व सांस्कृतिक संस्था “आशीर्वाद”, मुंबई द्वारा वर्ष 2023 का “आशीर्वाद राजभाषा पुरस्कार” प्राप्त हुआ है। 26 सितंबर को राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम, मुंबई में संस्था के 31वें आशीर्वाद राजभाषा पुरस्कार समारोह में प्रो. आदि।
शिरीष सांगले (संकायाध्यक्ष-संकाय मामले) तथा मो. आफताब आलम (हिंदी अधिकारी) ने मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा, कौशल्य विकास, रोजगार, एवं उद्यमिता मंत्री, महाराष्ट्र राज्य के हाथों “आशीर्वाद स्मृति चिह्न” प्राप्त किया। इस अवसर पर सुप्रसिद्ध लेखिका श्रीमती मंजू लोढ़ा, आशीर्वाद के निदेशक डॉ. ऊमाकांत बाजपेयी सहित साहित्य, राजभाषा व कार्पोरेट जगत से जुड़े अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
![]()












Leave a Reply