रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। कसमार प्रखंड के हद में बगदा पंचायत के मुखिया के नेतृत्व में 28 सितंबर को मेरी माटी मेरा देश के तहत मिट्टी व् चावल संग्रह किया गया।
जानकारी के अनुसार बगदा पंचायत की मुखिया गीता देवी, पंचायत समिति सदस्य एम. भट्टाचार्य, रोजगार सेवक अनिल कुमार के नेतृत्व मेरी माटी मेरा देश योजना अंतर्गत गांव-गांव जाकर मिट्टी और चावल संग्रह किया गया। कार्यक्रम में गांव वाले बढ़ चढ़कर शामिल हुए। इस कार्यक्रम में आंगनबाड़ी के सभी सेविका, जलसहिया, सभी वार्ड सदस्य, सहिया और ग्रामीण रहिवासी शामिल थे।
पुलिस ने किया बाइक चोरी का उदभेदन, बाइक सहित चोर गिरफ्तार
एक अन्य जानकारी के अनुसार कसमार थाना के हद में ओरमो निवासी संतोष करमाली का बीते 26 सितंबर को बाइक चोरी चला गया था। कसमार पुलिस द्वारा करमाली का मोटरसाइकिल चोरी मामले का उद्भेदन कर मोचरो से दो वाहन चोरों को गिरफतार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
साथ हीं चोरी गए मोटरसाइकिल को गिरफ्तार चोरो की निशानदेही पर बरामद कर लिया गया है। दोनों लूटेरा मोचरो का रहने वाला फरहान अख्तर और अकबर राय बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार मोटरसाइकिल बरामद कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
![]()













Leave a Reply