Advertisement

सीसीएल ढ़ोरी क्षेत्र द्वारा चलाया गया मेरी माटी, मेरा देश अभियान

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। आजादी के अमृत महोत्सव मेरी माटी, मेरा देश अभियान के तहत बोकारो जिला के हद में सीसीएल ढ़ोरी क्षेत्र द्वारा 27 सितंबर को मेरी माटी, मेरा देश अभियान के तहत एक मुट्ठी चावल एवं मिट्टी संग्रह किया गया। चावल व् मिट्टी संग्रह अभियान फुसरो बाजार में चलाया गया।

इस अवसर पर सर्वप्रथम कार्यक्रम की शुरुआत ढ़ोरी महाप्रबंधक कार्यालय से की गई, जो अनपति देवी सरस्वती विद्या मंदिर फुसरो तक गई। कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे क्षेत्रीय प्रबंधक कार्मिक एवं प्रशासन प्रतुल कुमार ने कहा मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीरों को श्रद्धांजलि देने के लिए इस तरह का कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

मौके पर सीएसआर अघिकारी शैलेश कुमार, क्षेत्रीय सुरक्षा पदाघिकारी सीताराम उडके, कार्मिक प्रबंधक शालनी यादव, सीएमयू ढ़ोरी क्षेत्रीय सचिव आर उनेश, अरूण कुमार समेत दर्जनो गणमान्य शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *