Advertisement

लाल बहादुर शास्त्री जयंती मनाने को लेकर बैठक का आयोजन

फिरोज आलम/जैनामोड़ (बोकारो)। देश के द्वितीय प्रधानमंत्री भारतरत्न स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की जयंती समारोह की तैयारी को लेकर 26 सितंबर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक जानी-मानी सामाजिक संस्था मृदुराज फॉउंडेशन के कार्यालय सभागार में आयोजित की गयी।

आयोजन फाउंडेशन के अध्यक्ष राजीव रंजन तथा अध्यक्षता कलमजीवी सेना के संस्थापक डॉ प्रभात चंद्रा ने किया, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ जदयू नेता संजय वर्मा, वरिष्ठ राजद नेता रबीश श्रीवास्तव एवं स्थानीय मोहल्ला निवासी गजेंद्र कुमार सिंह उपस्थित थे।

इस अवसर पर लाल बहादुर शास्त्री विचार मंच के संस्थापक अजय वर्मा ने सभी को आगामी 2 अक्टूबर के दिन समय से विद्यापति भवन पहुंचकर लाल बहादुर शास्त्री की जयंती समारोह को सफल बनाने की अपील आमजनों से की।

इस अवसर पर वक्ताओं ने स्व. शास्त्री के विचारों एवं उनके संघर्ष की विस्तृत चर्चा की। सबों ने युवा पीढ़ी से उनकी जीवनी पढ़ने एवं उसे आत्मसात करने की अपील की।

आयोजित बैठक मे लाल बहादुर शास्त्री विचार मंच के वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय सिन्हा के साथ राजन वर्मा, रंजीत वर्मा, के के श्रीवास्तव, विजय कुमार श्रीवास्तव, अनुराग स्वरूप, साकेत सिन्हा, पुष्कर श्रीवास्तव सहित पल्लवी रंजन, आदि।

आरती पांडेय, अंजू झा काँची, गुड़िया पांडेय, संगीता शर्मा, अनुष्का यादव, पुतुषोत्तम कुमार मिश्रा, महादेव तिवारी, बिट्टू कुमार, भोला प्रसाद, कमलेश कुमार, रंजीत प्रसाद, सुधीर कुमार, रितेश सोनू, मनोज श्रीवास्तव सहित दर्जनों गणमान्य उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *