Advertisement

सड़क हादसे में 45 वर्षीय रामेश्वर महली की मौत

प्रहरी संवाददाता/गोमियां (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में गोमियां-तेनुघाट मार्ग पर होसिर पुल के समीप सड़क हादसे में एक व्यक्ति मौत हो गयी। मृतक तुलबुल के मंड़य टोला निवासी 45 वर्षीय रामेश्वर महली बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार गोमियां प्रखंड के हद में बीते 25 सितंबर की शाम तुलबुल पंचायत मड़य टोला रहिवासी 45 वर्षीय रामेश्वर महली शाम के वक्त अपने परिचित पवन स्वर्णकार को करीब 6:30 बजे स्कूटी से साड़म छोड़ कर लौट रहे थे। लौटते वक्त अचानक होसिर पुल के समीप मवेशी को बचाने के चक्कर में वे अनियंत्रित होकर वहीं गिरकर बुरी तरह घायल हो गये। स्थानीय रहिवासियों ने उन्हें उठाकर घर भेज दिया।

घटना के संबंध में मृतक की पत्नी अलका देवी ने बताया कि उनके पति जब घायल अवस्था में घर पहुंचे तो स्थानीय डॉक्टर से उनका इलाज किया गया। दूसरे दिन 26 सितंबर की सुबह उन्होंने कहा कि वे अस्पताल जायेंगे। परिजन आनन फानन में उन्हें गोमियां स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गये। तबतक काफी देर हो चुका था। अस्पताल डॉक्टरों ने जांच के बाद रामेश्वर महली को मृत घोषित कर दिया।

बताया जाता है कि महली मौत की सूचना गोमियां थाना को दी गई। गोमियां थाना के अवर निरीक्षक अनुज प्रसाद स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर कागजी कार्रवाई कर अंत्य परीक्षण के लिए शव को तेनुघाट अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया।

बताया जाता है कि मृतक की तीन पुत्री और एक पुत्र है। इस घटना से पत्नी और बच्चों का रो कर बहुत ही बुरा हाल है। मृतक के परिजनों को स्थानीय मुखिया ममता देवी एवं समाजसेवी मुकेश सोरेन आदि ने ढांढस बंधाया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *