गंगोत्री प्रसाद सिंह/हाजीपुर (वैशाली)। वैशाली जिला के हद में लालगंज प्रखंड के पकड़ी दरबार में 26 सितंबर को भाजपा मंडल कार्यसमिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में लालगंज विधायक सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्तागन शामिल हुए।
जानकारी के अनुसार लालगंज विधानसभा क्षेत्र के पकड़ी दरबार में भारतीय जनता पार्टी लालगंज ग्रामीण दक्षिणी मंडल द्वारा आयोजित मंडल कार्यसमिति के बैठक में भाजपा के स्थानीय विधायक संजय कुमार सिंह ने शामिल होकर सेवा पखवाड़ा के तहत बूथ सशक्तिकरण, पन्ना प्रमुख को लेकर विशेष चर्चा किया।

इस बैठक में प्रदेश महामंत्री सह पूर्व विधायक शिवेश राम ने कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं को विशेष मार्ग दर्शन दिया। इस बैठक में भाजपा वैशाली जिला उपाध्यक्ष नवल कुँवर, मंडल अध्यक्ष अनील सिंह, राजेश तिवारी, महामंत्री नवीन कुमार, विनीत कुमार, उपाध्यक्ष आदि
फुदेना साह, कोषाध्यक्ष रणवीर सिंह, युवा मोर्चा वैशाली जिला महामंत्री रजनीश कुमार, प्रवक्ता संटू सिंह, शैलेन्द्र सिंह, राम निवास सिंह, जानकी देवी सहित मंडल पदाधिकारी एवं सभी मंच व् मोर्चा के पदाधिकारीगण उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply