Advertisement

सुरक्षा को लेकर हेलमेट व् कागजातों की सघन वाहन जांच अभियान चलाएं-डीएम

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण के जिलाधिकारी (डीएम) अमन समीर ने 26 सितंबर को जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की। बैठक को निर्देशित करते हुए डीएम ने कहा कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई करना सुनिश्चित करें।

निरंतर सघन जांच अभियान शहरी क्षेत्रो के साथ-साथ सुदूर क्षेत्रों में भी चलाया जाय। दुर्घटना पीड़ितो को तत्काल सहायता करने वाले यथा अस्पताल पहुंचाने वाले को गुड समेरिटन के रूप में चिन्हित कर जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में सम्मानित किया जाये।
सारण जिला मुख्यालय छपरा स्थित समाहरणालय सभा कक्ष में आयोजित बैठक की अध्यक्षता डीएम अमन समीर ने की।

उन्होंने वैसे सड़क जो विद्यालयों के समीप है, वहां विद्यालय प्रारंभ होने से पहले तथा बाद में दुर्घटना की दृष्टिकोण से संवेदनशील स्थलों पर रम्बल स्ट्रिप या थ्री डी जेबरा क्रासिंग, साइनेज का निर्माण का निर्देश दिया। दुर्घटना में मृत्यु की स्थिति में पोस्टमार्टम रिपोर्ट जल्द से जल्द पुलिस को उपलब्ध कराने हेतु सिविल सर्जन को निर्देश दिया गया,

ताकि वाहन दुर्घटना के मामलों में संबंधित आश्रितों को सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा सके। सभी पेट्रोल पम्प के मालिकों के साथ बैठक कर बिना हेलमेट पहने मोटरसाईकिल चालको के वाहन में पेट्रोल नहीं देने की पहल प्रारंभ करने को कहा गया।

बैठक को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक ने बिना ड्राइविंग लाइसेंस वाहन चलाने वालों पर जांच अभियान चला कर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। बैठक में उपविकास आयुक्त सारण प्रियंका रानी, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला सड़क सुरक्षा समिति के सदस्यगण उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *