Advertisement

महिला आरक्षण बिल देश की महिलाओं का सम्मान-राजेश

युधिष्ठिर महतो/धनबाद (झारखंड)। बीते दिनों महिला आरक्षण बिल लोकसभा और राज्यसभा में चर्चा के बाद पास हो गया।

इस बिल को लेकर भारतीय जन जागरूकता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज कमल और राष्ट्रीय सचिव, प्रवक्ता और दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा के प्रभारी राजेश कुमार ने उक्त बिल के पास होने पर सभी नागरिकों को शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर राजेश ने कहा कि केंद्र सरकार महिलाओं के प्रति हमेशा से ही सोंचती रही है। सरकार ने जन कल्याणकारी योजनाओं के जरिए महिलाओं को सशक्त, स्वावलंबी एवं आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया हैं।

उज्ज्वला योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, सुरक्षित मातृत्व आश्वासन सुमन योजना, फ्री सिलाई मशीन, महिला शक्ति केंद्र, सुकन्या समृद्धि योजना और अब नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं के प्रति सकारात्मक सोच और दूरदर्शिता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि महिलाओं में उक्त बिल के पास होने से खुशी की लहर हैं।

यह केंद्र सरकार के तरफ से किया गया सराहनीय कार्य है। इसके लिए पंकल व राजेश व् भारतीय जन जागरूकता पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री मोदी को साधुवाद दिया गया। साथ हीं इसे एक नेक पहल बताया गया, जो महिलाओं के हित में एक जनकल्याणकारी बिल साबित होगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *