Advertisement

जैनामोड़-फुसरो मार्ग पर हाईवा-बाइक की टक्कर में युवक की मौत, दूसरा घायल

आक्रोशित रहिवासियों ने की सड़क जाम, कई वाहनों को किया क्षतिग्रस्त

प्रहरी संवाददाता/जैनामोड़, फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में जैनामोड़-फुसरो मुख्य मार्ग पर पिछरी गांव के समीप 3 सितंबर को हाईवा की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद गुस्साए रहिवासियों ने सड़क जाम कर कई वाहनों के शीशे तोड़ डाले।

जानकारी के अनुसार पचौरा निवासी 35 वर्षीय जीता मांझी अपने साथी जीवन डे के साथ बाइक से पिछरी से अपने घर पचौरा गांव लौट रहा था। इस क्रम में हाईवा ने बाईक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे जीता की घटनास्थल पर हीं मौत हो गई। जबकि, बाईक पर उसके साथ सवार जीवन गंभीर रूप से घायल हो गया। जीवन का इलाज स्थानीय अस्पताल चल रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त दोनों युवक पिछरी गांव में एक श्राद्धकर्म में बावर्ची का काम कर वापस पाचोरा लौट रहे थे। दुर्घटना के बाद चालक हाइवा लेकर भागने का प्रयास कर रहा था कि मौके पर मौजूद रहिवासियों ने हाइवा को रोक कर सड़क जाम कर दिया। इस दौरान आक्रोशित रहिवासियों ने कई दूसरे वाहनों के भी शीशे तोड़ दिए।

घटना की सूचना मिलते ही बेरमो और पेटरवार पुलिस दल बल के साथ मौके पर पहुंची और भीड़ को नियंत्रित किया। इधर, घटना की सूचना पर पेटरवार सीओ घटना स्थल पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझा बुझा कर जाम हटाया। ज्ञात हो कि, फुसरो-जैनामोड़ मुख्य मार्ग के उक्त स्थान पर तेज रफ्तार के कारण आयेदिन दुर्घटनाएं होती रहती है। इसमें कई राहगीरों की जान अब तक जा चुकी है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *