Advertisement

नहीं रहे भाकपा माले नेता कॉमरेड राजाराम, भाकपा माले ने दी श्रद्धांजलि

कॉ राजाराम सदा हमारे प्रेरणास्रोत बने रहेंगे-सुरेंद्र प्रसाद सिंह

प्रहरी संवाददाता/समस्तीपुर (बिहार)। नहीं रहे भाकपा माले के वरीष्ठ नेता कॉमरेड राजाराम। उन्होंने 74 वर्ष की उम्र में बीते एक सितंबर की रात्रि बिहार की राजधानी पटना स्थित पीएमसीएच में अंतिम सांस ली। उनके निधन पर भाकपा माले द्वारा 3 सितंबर को शोकसभा आयोजित किया गया।

जानकारी के अनुसार दिवंगत राजाराम कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे तथा पटना के पाटलिपुत्र मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल (पीएमसीएच) में ईलाजरत थे। वर्तमान में वे भाकपा माले बिहार राज्य स्थाई समिति सदस्य थे। वे 1974 के आंदोलन के चर्चित आंदोलनकारी थे। वे लंबे समय तक भाकपा माले केंद्रीय कमिटी के सदस्य थे। वे केंद्रीय कंट्रोल कमीशन के अध्यक्ष भी रहे थे। वर्ष 1982 में गठित आईपीएफ के संस्थापक महासचिव भी थे।

अपने प्रिय नेता कॉ राजाराम की याद में समस्तीपुर जिला के हद में ताजपुर भाकपा माले प्रखंड कमिटी के बैनर तले स्थानीय मोतीपुर वार्ड-25 में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सभा की शुरूआत दिवंगत कॉ की याद में दो मिनट मौन श्रद्धांजलि से किया गया।सभा की अध्यक्षता प्रखंड सचिव सुरेन्द्र प्रसाद सिंह ने किया।

श्रद्धांजलि सभा में प्रखंड कमिटी सदस्य ब्रहमदेव प्रसाद सिंह, शंकर महतो, मुंशीलाल राय, संजीव राय, मनोज कुमार सिंह, राजदेव प्रसाद सिंह समेत रतन सिंह, ललन दास, रवींद्र प्रसाद सिंह, अनील सिंह, कैलाश सिंह, मो. कयूम मुन्ना आदि ने सभा को संबोधित करते हुए मृत आत्मा के प्रति शोक व्यक्त किया।

इस अवसर पर भाकपा माले जिला स्थाई समिति सदस्य ललन कुमार ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि जब देश में संविधान, लोकतंत्र बचाने, गरीबी, महंगाई, बेरोजगारी के खिलाफ आंदोलन चल रहा है, वैसे समय में हमारे प्रिय साथी का चला जाना हमारे आंदोलन के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि कॉ राजाराम हमारे लिए प्रेरणास्रोत बने रहेंगे।

उनके अधूरे कार्यों को हमें मंजिल तक पहुंचाने का संकल्प लेना चाहिए। यही संकल्प उनके लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी। प्रखंड सचिव कॉ सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि कॉ राजाराम सदा हमारे प्रेरणा स्रोत बने रहेंगे। उनके निधन से पार्टी तथा खासतौर पर उन्हें काफी आहत किया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *