Advertisement

ऑक्सीजन मैन ने दीदीजी फाउंडेशन संस्कारशाला को सौंपी सिलाई मशीन

प्रहरी संवाददाता/जैनमोड़ (बोकारो)। ऑक्सीजन मैन के नाम से प्रसिद्ध समाजसेवी गौरव राय ने मित्र प्रवीण कुमार के सहयोग से दीदीजी फाउंडेशन संस्कारशाला में एक सिलाई मशीन दान की है।

ज्ञात हो कि, बिहार की राजधानी पटना के कुरथौल स्थित फुलझड़ी गार्डन में संचालित दीदीजी फाउंडेशन संस्कारशाला में महिलाओं को नि.शुल्क सिलाई का प्रशिक्ष्ण दिया जाता है। जिससे प्रशिक्षण प्राप्त करनेवाले जरूरतमंद आम्मनिर्भर बन सके। समाजसेवी प्रवीण कुमार के भाई स्वर्गीय मनीष कुमार की पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में दीदीजी फ़ाउंडेशन की संस्थापिका डॉ नम्रता आनंद को ऑक्सीजन मैन गौरव राय ने अपने कार्यालय में सिलाई मशीन सौंपी।

इस अवसर पर दीदीजी फाउंडेशन की संस्थापिका समाजसेवी डॉ नम्रता ने इस नेक पहल के लिये गौरव राय और प्रवीण कुमार को साधुवाद दी। डॉ नम्रता ने बताया कि महिलाओं और बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए संस्कारशाला में कई तरह की योजनाएं चलायी जा रही है। बेरोजगार युवक-युवतियों को प्रशिक्षित कर रोजगार से जोड़ने का काम उक्त संस्कारशाला में किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि संस्कारशाला में महिलाओं को तीन महीने तक सिलाई का प्रशिक्षण दिया जाता है। महिलाओं को स्वावलंबन बनाने के दृष्टिकोण से सिलाई के माध्यम से रोजगार प्रदान करने के लिए इस नि:शुल्क सिलाई प्रशिक्षण केंद्र की शुरुआत की गयी है।

उन्होंने कहा कि उक्त सिलाई प्रशिक्षण केंद्र से महिलाओं को स्वावलंबन आत्मनिर्भर बनने का मौका मिलेगा। महिलाओं को रोजगार मिलेगा और उन्हें अपनी प्रतिभा को निखारने का अवसर मिलेगा। महिलाओं को नि:शुल्क प्रशिक्षण देकर आगे बढ़ाने से सशक्त समाज का जहां निर्माण होगा, वहीं नारी सशक्तिकरण को भी बल मिलेगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *