Advertisement

समाजसेवी ने फीता काटकर की जागुआर बाथ फिटिंग एंव सेनेटरी दुकान का उद्घघाटन

दुकान खुलने से आसपास के रहिवासियों को सुविधा मिलेगी-गिरिजा देवी

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पुराना बीडीओ ऑफिस फुसरो मे 31 अगस्त को समाजसेवी शान्ति देवी ने फीता काटकर जागुआर बाथ फिटिंग एंव सेनेटरी दुकान का विधिवत उद्घघाटन किया।

उद्घाटन समारोह मे पहुंचे बेरमो प्रखंड प्रमुख सह भाजपा महिला मोर्चा बोकारो जिलाध्यक्ष गिरजा देवी ने कहा कि इस तरह की दुकान खुलने से आसपास के क्षेत्र के रहिवासियों को सुविधा मिलेगी। साथ ही दुकान पर किफायती दामों पर विभिन्न तरह के नल फिटिंग, बेसिन, पेन सहित अन्य हार्डवेयर का सामान भी मिलेगा।

दुकान संचालक कृष्ण कुमार ने कहा कि हमारे दुकान से ग्राहकों को सेनेटरी व हार्डवेयर की खरीदारी उचित मूल्य पर व सुलभता के साथ प्राप्त होगी। उन्होंने कहा कि एक ही जगह पर ग्राहकों को ब्रांडेड सेनेटरी व हार्डवेयर की सभी ऐसेसरीज प्राप्त होगी।

इस मौके पर भाजपा नेता वैभव चौरसिया, नीपू, मुस्कान, सुमन कुमारी, बीणा देवी, राधे कुमार, महेश कुमार, बिरजू कुमार, भरत वर्मा, नीतू देवी, किमी देवी, आरती देवी, अर्चना देवी, पीहू, प्रियांशी, अक्षत, शुभम, आशि, ईशान, आरब, विनोद नायक, बंसत सिंह, प्रदीप सिंह समेत कई गणमान्य मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *