Advertisement

शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय योगदान के लिए डीएम ने 10 शिक्षकों को किया सम्मानित

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सारण के जिलाधिकारी (डीएम) अमन समीर ने सम्मान समारोह में दस शिक्षकों को सम्मानित किया।

छपरा स्थित समाहरणालय सभागार में आयोजित कार्यक्रम में डीएम ने शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय योगदान के लिए 10 शिक्षकों को सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने जिले के पांच रहिवासियों को वासगीत पर्चा भी वितरित किया। जिले के 9 मृत चौकीदार के आश्रितों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। आपदा में मृतको के 24 आश्रितों को अनुग्रह अनुदान राशि का चेक प्रदान किया।

जानकारी के अनुसार आयोजित सम्मान समारोह में राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर खेल के क्षेत्र में पुरस्कारों से नवाजे गए 13 छात्र-छात्राओं को डीएम द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। वर्ष 2023 में मैट्रिक व इंटर परीक्षा में जिला के 7 टॉपर को भी जिलाधिकारी ने सम्मानित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *