प्रहरी संवाददाता/सारण (बिहार)। सारण जिला के हद में सोनपुर डाक अनुमंडल के प्रतापपुर उप डाकघर में कार्यरत सब पोस्ट मास्टर राजीव कुमार सिंह की मां धर्म परायण महिला हेमलता देवी का असामयिक निधन बीते 15 अगस्त को हो गया। वे 78 वर्ष की थी।
डाक कर्मी की माताजी के निधन पर 18 अगस्त को डाक विभागकर्मियों ने शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके गांव के रहिवासियों ने भी शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए अपनी श्रद्धांजलि दी।
ज्ञात हो कि, दिवंगत हेमलता देवी डाक ओभरसियर विजय कुमार सिंह की धर्मपत्नी हैं। बीते 15 अगस्त को उनका निधन पटना के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान हो गयी थी।
उनके निधन पर सोनपुर के विधायक डॉ रामानुज प्रसाद, बिहार प्रदेश कांग्रेस सहकारिता प्रकोष्ठ के सुनील कुमार सिंह, हरिहरनाथ मंदिर न्यास समिति के सचिव विजय कुमार सिंह लल्ला, गोपालपुर पंचायत के मुखिया नरोत्तम कुमार सिंह बबलू, उप मुखिया अभय कुमार सिंह, सरपंच शंकर मालाकार, पूर्व सरपंच संजय सिंह, सुजीत तिवारी, मुनेंद्र कुमार सिंह, शत्रुघन कुमार, विवेक कुमार, धनंजय सिंह, डुमरी बुजुर्ग के पूर्व पंचायत समिति सदस्य उदय सिंह, राजीव रंजन सिंह मुन्ना आदि ने गहरी संवेदना प्रकट की है।
मालूम हो कि दिवंगत अपने पुत्र रमेंद्र कुमार सिंह, राजीव कुमार सिंह, रजनीश कुमार सिंह व पुत्री बबीता देवी व बबली सिंह के अलावे पुत्र बधु रंजू सिंह, रेखा सिंह, नीलू सिंह व अरविंद सिंह, विनोद सिंह, रौनक, राहुल, अभिज्ञान, उत्कर्ष, आर्यन, जानवी, सोनालिका, रूपल, आराध्या सेमत भरा पूरा परिवार को बिलखता छोड़कर अदृश्य, अनंत मार्ग पर चली गयी।
![]()













Leave a Reply