Advertisement

पंचायत भवन में मनाया गया सावन महोत्सव

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में तेनुघाट स्थित पंचायत भवन परिसर में महिला समिति की बहनों द्वारा 30 जुलाई को सावन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर सावन महोत्सव कार्यक्रम की शुरुआत सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। अतिथि का सम्मान बुके देकर किया गया। कार्यक्रम में महिला समिति की महिलाओं व बच्चों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया।

ज्ञात हो कि, सावन का महीना को पवित्र और पावन माना जाता है। इस महीना भगवान शिव की आराधना व् पूजा भक्तों द्वारा भक्ति भाव से की जाती हैं। योग के आदि गुरु भी भगवान शिव को माना जाता है। चारो ओर हरियाली होने के साथ-साथ रिमझिम बारिश भी होती है। चारों ओर खुशनुमा माहौल रहता है। इस माह में महिलाएं हरा परिधान चूड़ी बिंदी आदि पहन कर सजती है और इसे उत्साह पूर्वक मनाती है।

इस अवसर पर पंचायत भवन में आयोजित कार्यक्रम में भजन, नृत्य, गीत, कुर्सी दौड़ के साथ-साथ कई प्रकार के खेलों का आयोजन गया। जिसमें प्रथम, द्वतीय और तृतीय स्थान लाने वाले प्रतिभागियों को उपहार देकर अतिथि के हाथों सम्मानित किया गया। कार्यक्रम बहुत ही भव्य था।

कार्यक्रम में स्थानीय रहिवासी सुनीता देवी, पुनम सिन्हा, बीना देवी, रत्ना देवी, गुड्डी सिन्हा, ममता सिन्हा, सुजाता प्रसाद, ममता कटरियार, शालिनी सिन्हा, रूपा सिंह, नलिनी सिन्हा, सुप्रिया सिन्हा, पुजा देवी, सोनी देवी सहित बड़ी संख्या में महिलाऐं मौजूद थी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *