Advertisement

चलती ट्रक में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

पियूष पांडेय/बरबिल (ओड़िशा)। ओड़िशा के क्योंझर जिला में 30 जुलाई को सड़क पर चलती ट्रक में अचानक आग लग गयी। सूचना के बाद पहुंची अग्नि शमन दस्ता ने आग पर काबू पाया। इस दौरान आग के बीच ट्रक से कूदकर चालक ने अपनी जान बचाई।

जानकारी के अनुसार क्योंझर जिला के हद में भद्रासाही पंचायत के ग्राम टोंटो के समीप सड़क पर चलती एक ट्रक में आग लग गयी। बताया जाता है कि 30 जुलाई की सुबह लगभग 10:30 बजे टोंटो के पास लौह अयस्क से लदे एक 14 चक्का ट्रक क्रमांक-CG04PA/8419 में अचानक आग लग गयी और वह सड़क पर ही जलकर खाक हो गया। ट्रक ड्राइवर ट्रक से कूद कर अपनी जान बचाई।

बताया जाता है कि राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 520 पर उक्त ट्रक लोहा भरकर गुआली से आ रहा था। तभी चलती गाड़ी में अचानक आग लग गई। जैसे ही ट्रक ड्राइवर ने गाड़ी से धुआं निकलता और आग देखी, वह तुरंत सड़क पर गाड़ी खड़ा कर कूदकर अपनी जान बचाई। जिससे वह हादसे से बच गया।

ट्रक से आग का गोला निकलता देख आसपास के रहिवासियों द्वारा तत्काल इसकी सूचना दमकल विभाग को दी गई। दमकल गाड़ी मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक गाड़ी का अगला हिस्सा पूरी तरह जल चुका था। हादसे का सही कारणों का पता नहीं चल पाया है। माना जा रहा है कि यह हादसा शॉर्ट सर्किट की वजह से हुआ है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *