Advertisement

भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प के साथ मनाया गया शहादत दिवस

एस. पी. सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। भाकपा माले के संस्थापक महासचिव, भारतीय सर्वहारा के महानायक कॉमरेड चारू मजूमदार के 52वीं शहादत दिवस 29 जुलाई को समस्तीपुर जिला के हद में ताजपुर प्रखंड में मनाया गया। इस अवसर पर प्रखंड क्षेत्र के फतेहपुर पंचायत में पंचायत कमिटी द्वारा कॉमरेड चारू मजुमदार के तस्वीर पर माल्यार्पण के बाद केंद्रीय कमिटी द्वारा जारी संकल्प का सामूहिक पाठ किया गया।

इस अवसर पर दो मिनट का मौन धारण के बाद आयोजित संकल्प सभा में कॉ मजुमदार के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला डालते हुए बतौर अतिथि भाकपा माले प्रखंड सचिव सुरेन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा कि एक ओर महंगाई आमजनों का जीना दुस्वार कर दिया है। दूसरी ओर पहले से रोजगार में लिप्त मजदूरों की नौकरी उन्माद- उत्पात का भेंट चढ़ गया है।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा सिर्फ लोकतंत्र एवं संविधान को ही नहीं कमजोर किया जा रहा है बल्कि ख्याति प्राप्त संवैधानिक संस्थाओं मसलन ईडी, एनसीबी, सीबीआई आदि का बेजा ईस्तेमाल किया जा रहा है। ऐसी राजनीतिक परिस्थिति में 2024 में भाजपा की फासीवादी सरकार को उखाड़ फेंकने के संकल्प को लेकर हमें आगे बढ़ना है। मौके पर पंचायत सचिव मनोज कुमार सिंह, रंजीत कुमार, सुलेखा कुमारी, रीना देवी, किरण देवी, विभा कुमारी आदि मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *