Advertisement

प्रमोद के नेट जेआरएफ क्वालीफाई करने से हिसीम मे हर्ष

रंजन लाला/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के हीसिम निवासी प्रमोद कुमार महतो ने राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित यूजीसी नेट परीक्षा 2023 में खोरठा भाषा में नेट जेआरएफ क्वालीफाई किया है। प्रमोद के नेट जेआरएफ क्वालीफाई करने से उनके गांव हिसीम मे हर्ष व्याप्त है।

बता दे कि, प्रमोद ने मैट्रिक की परीक्षा प्लस टू उच्च विद्यालय हरनाद से किया। इंटर तथा स्नातक हजारीबाग से और स्नातकोत्तर (बीएसपीएमवी) रांची से किया है। अब खोरठा भाषा के विकास और समृद्धि को बनाने के लिए सरकार उन्हें 30 लाख रुपए स्कॉलरशिप के रूप में देगी। जिससे वे पीएचडी पूर्ण कर सकेंगे।

प्रमोद के इस सफलता में झारखंड ऑनलाइन उर्मिला क्लास के निदेशक अमित कुमार का अहम योगदान रहा। उनके इस सफलता को लेकर गोमियां विधायक डॉक्टर लंबोदर महतो, जिला उपाध्यक्ष बबीता कुमारी, हीसीम मुखिया बबीता देवी, समाजसेवी विनोद कुमार महतो, पंचायत समिति सदस्य जागेश्वर मुर्मू, सोमर महतो तथा अन्य ने बधाई दी है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *