मोहर्रम पूर्व थाना प्रभारी के नेतृत्व में फ्लैग मार्च
रंजन लाला/कसमार (बोकारो)। कसमार प्रखंड के हद में पोंडा में बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत 28 जुलाई को आम बागवानी के लिए पौधारोपण कार्य की शुरुआत गोमियां विधायक डॉक्टर लंबोदर महतो द्वारा किया गया। इस अवसर पर विधायक ने आम का पौधा लगाकर इसका शुभारंभ किया।
जानकारी के अनुसार पौडा में मनरेगा के तहत जीतू महतो के 1 एकड़ भूमि में आम का पौधा लगाया जाएगा। आम बागवानी के अवसर पर विधायक डॉक्टर महतो ने कहा कि आम बागवानी से यहां के रहिवासी आत्मनिर्भर हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि आम बागवानी से इस वर्ष अच्छा पैदावार हुआ है।

रहिवासियों ने मेहनत कर आम का पेड़ लगाया है। आज ऊंची दाम में आम बेचकर अच्छा मुनाफा कमा रहे है। इसलिए खाली जगह पर अधिक से अधिक आम का पेड़ लगवाए। कसमार बीडीओ विजय कुमार ने कहां कि मनरेगा का यह अभियान आगे भी चलता रहेगा। कहीं भी खाली जगह मिले, खबर करें। आम बागवानी मनरेगा के तहत लगाया जाएगा। बीपीओ राकेश कुमार ने कहा कि क्षेत्र से मनरेगा का युद्ध स्तर से काम किया जा रहा है। जिसके चलते मजदूरों का पलायन रुका है।
मौके पर स्थानीय पंचायत के मुखिया हारू रजवार, पंचायत समिति सदस्य रवि कुमार आदि उपस्थित थे। एक अन्य जानकारी के अनुसार कसमार थाना प्रभारी उज्जवल पांडेय के नेतृत्व में प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न जगहों में फ्लैग मार्च निकाल कर मोहर्रम शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील किया गया।
प्रखंड के सिल्ली साड़म, दांतू, पोंडा, मोचरो, सूरजूडीह, गर्री, मंजुरा, बगियारी, बागदा, खैराचातर, हरनाद, पीरगुल आदि जगहों में जाकर मोहर्रम शांति ढंग से मनाने की अपील किया गया। फ्लैग मार्च में कसमार थाना के सभी पदाधिकारी और पुलिस बल के जवान शामिल थे।
![]()













Leave a Reply