Advertisement

पिपराटोला हनुमान मंदिर चौक पर बजरंग हार्डवेयर दुकान का शुभारंभ

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। पेटरवार प्रखंड के हद में अंगवाली के पिपराटोला स्थित हनुमान मंदिर चौक पर 28 जुलाई को बजरंग हार्डवेयर दुकान का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर विधिवत पूजा-पाठ कर एवं फीता काटकर उक्त हार्डवेयर दुकान का शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर हार्डवेयर दुकान संचालक यादू नायक ने बताया कि हरेक प्रकार के सामग्री के लिए मुहल्ले के रहिवासियों को अब गांव से बाहर जाना नही पड़ेगा। उन्हें यहां उचित दर पर उक्त सामान यहां मुहैया करायी जायेगी।

मौके पर कांग्रेस के अंगवाली पंचायत अध्यक्ष सह समाजसेवी गौरीनाथ कपरदार, समाजसेवी देवब्रत जयसवाल, उप मुखिया रियाज अहमद, गौतम पाल, रोहन नायक, अंकित जयसवाल, तारकेश्वर कपरदार, राजू नायक, राज कुमार साव आदि दर्जनों रहिवासी उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *