Advertisement

कुरपनिया में चलाया गया बाल-विवाह मुक्त जिला बनाओ अभियान

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बेरमो प्रखंड के कुरपनिया पंचायत में 28 जुलाई को बाल-विवाह मुक्त भारत बनाओ अभियान चलाया गया।

सहयोगिनी संस्था बोकारो की फील्ड मोबलाइजर अंजू कुमारी ने जगत प्रहरी को बताया कि उन्होंने कुरपनिया पंचायत की मुखिया कविता सिंह से मिलकर इस अभियान को आगे बढ़ाया। स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से समीप के ग्रामीणों को एकजुट किया।

मुखिया कविता सिंह ने कहा कि इस प्रकार का अभियान पूरे देश भर में चलाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि आज अधिकांश माता, पिता बच्चे, बच्चियों का विवाह नाबालिग अवस्था में कर उसके जीवन को अंधकारमय बना देते हैं। जिसपर आज रोक लगाने की आवश्यकता है।

मौके पर अंजू कुमारी मोबिलाईजर सहित मुखिया कविता सिंह, आनंद सिंह, संगीता देवी, प्रेम कुमार, अजय कुमार, बिनोद कुमार सहित कई गणमान्य उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *