दर्जनो श्रमिकों ने नए सदस्य के रूप में राकोमयू की सदस्यता ग्रहण की
एस. पी. सक्सेना/बोकारो। श्रमिक संगठन में मजदूरों की सदस्य संख्या ही संगठन की ताकत है। श्रमिकों का विश्वास संगठन की पूंजी है। क्षेत्र में लगातार राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन के ऊपर श्रमिकों का विश्वास बढ़ता जा रहा है। उक्त बातें बेरमो विधायक प्रतिनिधि सह राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन कथारा क्षेत्रीय अध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने कही।
ज्ञात हो कि, राकोमयू केंद्रीय अध्यक्ष व् बेरमो विधायक कुमार जय मंगल उर्फ अनूप सिंह द्वारा लगातार श्रमिक हित की रक्षा के लिए तत्पर रहते हैं। जिससे बेरमो कोयलांचल के तीनों कोयला क्षेत्र में राकोमयू की सदस्य संख्या अन्य संगठनों से ज्यादा है।
क्षेत्रीय अध्यक्ष सिंह ने बताया कि हाल में राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन के क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष धनेश्वर यादव के नेतृत्व में दो दर्जन श्रमिकों ने यूनियन की सदस्यता ग्रहण की। साथ हीं सदस्यों की सूची क्षेत्रीय अध्यक्ष अजय कुमार सिंह को सौंपा।
इस संबंध में क्षेत्रीय अध्यक्ष सिंह ने कहा कि श्रमिकों के अधिकार की रक्षा होगी। हर हाल में मजदूरों का विश्वास संगठन के उपर कायम रहे इसका दायित्व का निर्वाह पूरे शक्ति और मुस्तैदी के साथ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि श्रमिक समस्याओं की अनदेखी किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं होगी।
सिंह ने कहा कि हाल के दिनों में प्रबंधन द्वारा की गयी संडे कटौती से आवश्यक सेवाएं बिजली, पानी भी प्रभावित हो रहा है। जो अनुचित है। आवश्यक सेवाएं किसी भी हालत में प्रभावित ना हो, इसके लिए प्रबंधन से जरूरत पड़ने पर आर पार की लड़ाई होगी। उन्होंने कहा कि बहुत जल्द श्रमिक समस्याओं की सूची तैयार कर परियोजना से लेकर क्षेत्रीय स्तर पर प्रबंधन से वार्ता होगी। संगठन में शामिल सभी श्रमिक साथियों का स्वागत करते हुए उनके विश्वास पर खरा उतरने का हर हाल में प्रयास होगा।
उन्होंने बताया कि संगठन में उमेश चंद्र महतो, राम निवास, शंकर पटेल, लक्ष्मण गोप, श्याम लाल कमार, इशरत बानो, परमजीत कौर, अमृत महतो, रामराज भुईयां, दशरथ गोप, बलराम घासी, सुनैना देवी, रोशन गोप, जमुना प्रसाद यादव, हीरू कुमार, राथो गोप, खेटा गंजू, मनोज कुमार, सुमित्रा देवी, नारायण महतो, पूरन देवी, सोमरा उरांव, हीरा लाल, विनोद यादव आदि ने सदस्यता ग्रहण की।
नए सदस्यों का क्षेत्रीय अध्यक्ष सहित कथारा कोलियरी शाखा अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह, सचिव इस्लाम अंसारी, राजेश शर्मा, सी एस प्रसाद, मंसूर खान, मोहम्मद शमीम, देवाशीष आस, महमूद अंसारी, संतोष सिन्हा, विजय नायक, रवि कुमार, आदित्य उपाध्याय, अर्जुन चौहान, भीखम कुमार आदि ने स्वागत किया है।
159 total views, 2 views today