Advertisement

मुखिया ने पंचायत भवन में उप मुखिया के जाने पर लगाया रोक

उप मुखिया ने बीडीओ से की हस्तक्षेप की मांग

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। स्वागं उत्तरी पंचायत के मुखिया द्वारा पंचायत भवन में उप मुखिया के जाने पर रोक लगा दिया। उप मुखिया ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को पत्र लिखकर मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गोमियां प्रखंड के हद में स्वांग उत्तरी पंचायत के उप मुखिया राजू कुमार चौहान ने प्रखंड विकास पदाधिकारी गोमिया को पत्र प्रेषित कर पंचायत के मुखिया पर पंचायत भवन में उनके नही घुसने देने का आरोप लगाया है।

बीडीओ को प्रेषित पत्र में उप मुखिया राजू कुमार चौहान ने कहा है कि पंचायत भवन पुराना माइनस में स्थित है। जब मैं पंचायत भवन जाता हूं तो मुखिया द्वारा घुसने नही दिया जाता है। साथ ही कतिपय वार्ड सदस्यो से कहा गया है कि अगर मेरे अनुपस्थिति में उप मुखिया पंचायत भवन में आता है तो प्रवेश नही करने दे।

उप मुखिया चौहान ने पत्र में यह भी कहा है कि पंचायत भवन मे वार्ड सदस्य के पति ज्यादा रहते है, जो मेरे साथ अमर्यादित व्यवहार करते है। पत्र में आरोप लगाते हुए कहा गया है कि मुखिया के द्वारा कहा जाता है कि ज्यादा बनोगे तो अविश्वास प्रस्ताव लाकर उप मुखिया पद से हटा देगें। चौहान ने न्याय दिलाने की मांग की है।

इस संबध मे स्वांग उत्तरी पंचायत के मुखिया विनोद विश्वकर्मा ने कहा कि मेरे उपर लगाये गये आरोप मनगढत है। रही बात कार्यालय मे नही घुसने देने की तो उनका कहना है कि कार्यालय पंचायत के लिये है, ना कि अन्य कार्यो के लिये। उन्होंने कहा कि अन्य कार्यो पर रोक के लिये सभी से आग्रह करता हूं कि पंचायत से सबंधित कार्य करे, ना कि पंचायत के कार्यो से हटकर निजी कार्य करे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *