Advertisement

देश के पूर्व गृहमंत्री शिंदे से मिले एम्पल मिशन संस्थापक

प्रहरी संवाददाता/मुंबई। देश के पूर्व गृहमंत्री तथा महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे से एम्पल मिशन संस्थापक और राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनील काशी मुरारका ने उनके बांद्रा पाली हिल के निवास पर मुलाकात की। इस मुलाकात में डॉ. अनील मुरारका ने अपने सामाजिक कार्यों की जानकारी देते हुए टाइम्स ऑफ इंडिया (Times of India) द्वारा लिखी हुई पुस्तक उन्हें भेंट किया। तीन बार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रह चुके सुशील कुमार शिंदे से डॉ. अनील मुरारका ने सामाजिक कार्यों के उद्देश्य से विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।

खबर के मुताबिक मंगलवार की सुबह पूर्व निर्धारित समय के अनुसार एम्पल मिशन संस्थापक और राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनील काशी मुरारका ने तीन बार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रह चुके पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे से उनके निवास पर मुलाकात की। इस मुलाकात में लंबी चर्चा के दौरान डॉ. अनील मुरारका ने मौजूदा किये गए तथा चल रहे सामाजिक कार्यों को बताया। इसके आलावा उनहोंने पूर्व मुख्यमंत्री से सलाह भी लिया। पूर्व मुख्यमंत्री शिंदे ने उनके सामाजिक कार्यों की सराहने करते हुए उन्हें बधाई दी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *