Advertisement

यूसीडब्लूयू एएडीओसीएम शाखा कमिटी का गठन

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में सेंट्रल कॉलोनी मकोली स्थित ऑफिसर क्लब मे 22 जुलाई को यूसीडब्लूयू एएडीओसीएम (अमलो) शाखा की बैठक की गयी। अध्यक्षता गणेश महतो ने की। बैठक में यूनियन के शाखा कमिटी का गठन किया गया।

यूनियन के पर्यवेक्षक सह एरिया अध्यक्ष जवाहर लाल यादव, एरिया सचिव भीम महतो एवं शाखा सचिव जितेंद्र दुबे की उपस्थिति मे सर्वसम्मति से यूसीडब्लूयू एएडीओसीएम (अमलो) शाखा की 16 सदस्यीय नई शाखा कमिटी का गठन किया गया।

जिसमें अध्यक्ष नंद किशोर प्रसाद, उपाध्यक्ष जीतू व गणेश महतो, सचिव सीताराम धोबी, सह सचिव खूबलाल रजवार व प्रीतम महतो, कोषाध्यक्ष रामेश्वर महतो के अलावा कार्यकारिणी समिति का गठन किया गया। जिसमें जीतू महतो, सुखदेव महतो, गंगा सिंह, भादो मांझी, मंगर महतो, गौतम कुमार दास, राम कुमार बीपी, झरि महतो, बिगन नोनिया, विजय रजक को शामिल किया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *