Advertisement

बेलगाम वाहन चालक से कैसे सुधरेगा बरबिल का यातायात व्यवस्था?

पियूष पांडेय/बड़बील (ओडिशा)। ओडिशा के क्योझर जिला के हद में भद्रासाही ग्राम पंचायत के टोटों ग्राम के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 215 पर 21 जुलाई की सुबह करीब 7.15 पर एक हाईवा और बुलेरो की भिडंत हो गयी।

जानकारी के अनुसार हाईवा क्रमांक OD22W/ 5781 और बुलेरो क्रमांक OR09H/5328 एक दूसरे से आगे निकलने के चक्कर में आपस में भीड़ गए। सबसे खूबसूरत बात ये रही कि इस दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। दोनो ही वाहन चालक सुरक्षित है।

घटना की सूचना के बाद घटना स्थल पर बरबिल थाना के सहायक उप निरिक्षक भागवत नायक और हवलदार चन्द्रभान देहुरी पहुंच कर दोनों पक्षों के बीच बचाव किया और दोनों ही वाहनों को कब्जे में लेकर थाने में जब्त कर लिया।

यदि ऐसे ही वाहन चालक वाहन चलाते रहेगें तो दुर्घटना को रोकना नामुमकिन होगा। वाहन चालकों के लिए शिबिर आयोजन कर दुर्घटना से सम्बंधित जानकारी समय समय पर देने की आवश्यकता है।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *