Advertisement

दो आंगनवाड़ी केंद्रों में 20 बच्चों का टीकाकरण

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार स्थित सीएचसी के निर्देश पर अंगवाली उत्तरी एवं दक्षिणी पंचायत के दो आंगनवाड़ी केंद्रों में 20 जुलाई को टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 20 छोटे बच्चों का टीकाकरण किया गया।

मिली जानकारी के अनुसार अंगवाली उत्तरी पंचायत के आंगनवाड़ी केंद्र जोरियाधार में एएनएम कुमारी बबीता द्वारा 10 बच्चों सहित तीन गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण किया गया। यहां सेविका पिंकी, सहायिका किरण का सराहनीय योगदान रहा।

एक अन्य जानकारी के अनुसार अंगवाली दक्षिणी पंचायत के गाभरमोचरो आंगनवाड़ी केंद्र में एएनएम प्रतिभा कुमारी, सहिया किरण देवी, सेविका, सहायिका की उपस्थिति में 10 बच्चों तथा तीन गर्भवती महिला को टीका लगाया गया। साथ ही 15 बच्चों को विटामिन की सिरप पिलाई गई।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *