Advertisement

सदगुरु मंदिर में आयोजित गोष्ठी में गुरु की महिमा का बखान

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। पेटरवार प्रखंड के हद में अंगवाली उत्तरी पंचायत के सदगुरु सदाफल देव मंदिर में सत्संग सह गुरुगोष्टी का आयोजन किया गया। यह आयोजन विहंगम योग संत समाज के तत्वावधान में बीते 20 जुलाई को किया गया।

उक्त गोष्ठी में मुख्य रूप से पधारे योगाचार्य भोलानाथ जी पुरोहित द्वारा सदगुरु की महिमा का बखान करते हुए बेवाक विश्लेषण किया गया। यहां उन्होंने कहा कि यदि मनुष्य हर संकट की घड़ी में गुरु को सच्चे मन से याद करे, तो उसकी हर संकट टल जायेगी। उन्होंने बताया कि सदगुरु के बिना मनुष्य को जीवन में मोक्ष की प्राप्ति संभव नहीं है।

सत्संग व् गुरु गोष्ठी के प्रारंभ में स्वर्वेद पाठ, स्वागत गान, गुरु वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गयी। संचालन उपदेष्ठा पंचानन साव ने किया। अंत में आरती व शांति पाठ के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

मौके पर नरेश मिश्रा, उनकी धर्म पत्नी सरिता देवी, गंगा साव, रामप्रवेश मिश्रा, इंद्रमोहन नायक, जोगन सिंह, छोटन नायक, महानंद साव आदि गुरू भाई, बहन उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *