Advertisement

टास्क फोर्स ने दो बाल श्रमिकों को कराया विमुक्त

रंजन लाला/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला उपायुक्त कुलदीप चौधरी के निर्देश पर गठित जिला धावा दल द्वारा 20 जुलाई को दो बाल श्रमिकों को मुक्त कराया गया।

जानकारी के अनुसार श्रम अधीक्षक बोकारो प्रवीण कुमार के नेतृत्व में सेक्टर वन राम मन्दिर के सामने जलन्धर बटाटा पुरी दुकान में दो बाल श्रमिक को विमुक्त किया गया। इस अवसर पर श्रम अधीक्षक कुमार ने कहा कि बाल मजदूरी कराना कानूनन अपराध है। नियोजकता पर कानूनी कारवाई की जायेगी।

धावा दल में बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष शंकर रवानी, सदस्य प्रीति प्रसाद, रेणु रंजन, एवं मो. रजी अहमद, सहयोगिनी के फुलेंद्र रविदास, अनिल कुमार हेंब्रम सामिल थे। दोनो बाल श्रमिको को श्रम अधीक्षक द्वारा बाल कल्याण समिति को सौंप दिया गया है। बाल कल्याण समिति विमुक्त किए गए बाल श्रमिकों को तत्काल आश्रय के लिए बाल गृह सहयोग विलेज चास भेज दिया है।

इस संबंध में बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष शंकर रवानी ने कहा कि श्रम विभाग द्वारा लगातार जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसके बाद भी बाल श्रमिक मिलना काफी दुर्भाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि दोनो बालक बिहार का रहने वाला है। नियोजनकर्ता पर विधि सम्मत कानूनी कारवाई की जाएगी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *