Advertisement

रात में पुत्र का मनाया जन्मदिन, सुबह लगा ली फांसी

प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में तेनुघाट न्यू मार्केट स्थित अपने आवास में एक पिता ने बीते 14 जुलाई की रात में अपने पुत्र का जन्मदिन मनाने के बाद 15 जुलाई की सुबह फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक लगभग 35 वर्षीय रितेश गुप्ता बताया जा रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक रितेश गाड़ी का चालक का काम करता था। बताया जाता है कि जब उक्त हादसा घटित हुई उस समय उसकी पत्नी घर पर ही थी। जानकारी मिलने के बाद तेनुघाट ओपी के पुलिस अवर निरीक्षक प्रशांत कुमार मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलिय अस्पताल भेज दिया है।

घटना के संबंध में मृतक के पिता उमाशंकर गुप्ता ने बताया कि रात को रितेश का बड़ा बेटा का जन्मदिन था। इस अवसर पर आसपास के रहिवासियों को बुलाकर मिठाई भी बांटी गयी थी। इसी बीच पति पत्नी के बीच कुछ बात को लेकर कहा सुनी हो गई। इसके बाद रात को ही वह अपने निजी कार्य से चचेरे भाई दीपक गुप्ता के साथ हजारीबाग चला गया।

सुबह करीब पांच छह बजे वह घर वापस लौटा। इसके बाद वह अपने कमरे में चला गया और फांसी के फंदे पर झूल गया। आनन फानन में परिजनों ने उसे फंदे से उतारकर तेनुघाट अस्पताल ले गया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के रहिवासी जमा हो गए। मौके पर पुलिस भी पहुंची और पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतक रितेश अपने पीछे दो बच्चों को छोड़ गये अन्य सभी परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। इस मौके पर मुखिया प्रतिनिधि संतोष श्रीवास्तव, बंबी सिन्हा, गोपाली सिन्हा, अजित कुमार, रॉकी जयसवाल सहित सैकड़ो गणमान्य उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *