Advertisement

स्टेशन परिसर में छापेमारी कर आरपीएफ ने ऑटो चालकों से वसूला जुर्माना

राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। धनबाद रेल डिवीजन के बोकारो थर्मल स्टेशन परिसर में आरपीएफ थाना गोमियां पुलिस ने 12 जुलाई को विशेष छापामारी अभियान चलाया।

जानकारी के अनुसार इस अभियान में स्टेशन के नो-पार्किंग स्थल में अनाधिकृत रूप से ऑटो पार्क करने के आरोप में दो ऑटो चालकों को हिरासत में लिया गया एवं दोनो ऑटो चालक मो. जमीर और कुणाल सिंह से चार चार सौ रुपए आर्थिक जुर्माना वसूल कर छोड़ा गया।

अभियान का नेतुत्व कर रहे उप निरक्षक विंध्याचल कुमार ने बताया कि बोकारो थर्मल रेलवे स्टेशन परिसर में नो-पार्किंग स्थल में बगैर पार्किंग शुल्क दिए दोनो ऑटो चालक ऑटो खड़ा किए थे। जिनसे जुर्माना वसूला गया है।

उन्होंने कहा कि दुबारा नो-पार्किंग स्थल में पार्किंग शुल्क दिए बिना ऑटो पार्क करने वालो के खिलाफ मामला दर्ज कर कठोर कार्रवाई की जायेगी। अभियान में गोमियां आरपीएफ के सहायक अवर निरीक्षक (सअनि) विकास कुमार सिंह, सअनि उमेश कुमार पांडेय सहित आरक्षी रामेश्वर राम शामिल थे।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *