जनसंख्या नियंत्रण के महत्व को बढ़ावा देता है विश्व जनसंख्या दिवस-विधायक
रंजन लाला/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में
कसमार प्रखंड सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 12 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर जागरूकता को लेकर समारोह का आयोजन किया गया।
आयोजित कार्यक्रम में गोमियां विधायक डाॅ. लंबोदर महतो, कसमार प्रखंड प्रमुख नियोति कुमारी, जिप सदस्य अमरदीप महाराज, प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) विजय कुमार, प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष दिलीप हेंब्रम तथा कसमार सीएचसी के चिकित्सा प्रभारी डाॅ मोहम्मद नवाब संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित व हरी झंडी दिखाकर कर कार्यक्रम की शुरूआत की।
इस अवसर पर विधायक डाॅ लंबोदर महतो ने कहा कि दुनिया भर में बढ़ती जनसंख्या की समस्या कई संघर्षो और चुनौतियों को जन्म दे सकती है। उन्होंने कहा कि तेजी से बढ़ती आबादी के कारण रहिवासियों की आय में कमी, भूखमरी की स्थिति और पर्यावरण से जुड़े बदलाव हो रहे है।
इसके कारण कृषि योग्य भूमि की कमी हो जाती है। जिससे खाद्यान उत्पादन भी प्रभावित होता है। उन्होंने कहा कि जनसंख्या वृद्दि के कारण वस्तुओं की कीमतें भी तेजी से बढ़ रही हैं। वस्तुओं की आपूर्ति मांग के अनुरूप नहीं है। इससे आने वाले दिनों में कई गंभीर चुनौतियां खड़ी हो सकती है।
विधायक ने कहा कि भारत दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला देश बन गया है। संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष की द स्टेट ऑफ वर्ल्ड पाॅपुलेशन रिपोर्ट 2023 के अनुसार, भारत की कुल जनसंख्या लगभग 1 अरब 42 करोड़ हो गई है।
प्रखंड प्रमुख नियोति कुमारी व जिप सदस्य अमरदीप महाराज ने कहा कि विश्व जनसंख्या दिवस का मुख्य उद्देश्य जनसंख्या सशक्तिकरण, महिलाओं के अधिकारों की सुरक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच, शिक्षा, अविकसित क्षेत्रों में विकास के लिए जनसंख्या नियंत्रण के महत्व को बढ़ावा देना है।
इस दिन का महत्वपूर्ण पहलू यह है कि रहिवासियों को बढ़ती जनसंख्या के मुद्दों से सम्बंधित मानवीय संबंधों के महत्व को समझाने के लिए जागरूकता किया जाना है। इस परिप्रेक्ष्य में विश्व जनसंख्या दिवस के दौरान उद्देश्यों को बढ़ावा दिया जाता है और महिलाओं के अधिकार की रक्षा की जाती है।
चिकित्सा प्रभारी डॉ मोहम्मद नवाब ने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण और परिवार नियोजन महिलाओं को अधिक नियंत्रण, स्वास्थ्य सुरक्षा और आर्थिक स्वतंत्रता प्रदान करते है।
डाॅ सुदीप्तो, डाॅ संतोष महतो, डाॅ पवन कुमार, डाॅ मानस कपरदार, डाॅ तनवीर फातमा, आंनद नायक, राजु चटर्जी, सेराज अंसारी, अनिल गोराई, संजय कुमार, एएनएम शारदा कुमारी, आलोचना कुमारी, मंजू कुमारी, रेणु सिंह, सीएचओ अंजलि कूजूर, सहिया बबिता देवी, धनिया देवी, कंचन देवी, जूहूबाला देवी, अनिता देवी, चन्द्र्रेखा मशीह, यशोदा देवी, निराश देवी, शांता मुखर्जी आदि उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply