Advertisement

एक्शन और रोमांस से भरपूर नागपुरी म्यूजिक वीडियो मोर दिल का ट्रैलर रिलीज

प्रहरी संवाददाता/धनबाद (झारखंड)। इंडिया से प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले निर्मित नागपुरी म्यूजिक वीडियो मोर दिल का ट्रैलर यूट्यूब पर रिलीज कर दिया गया है। ट्रैलर में झॉलीवुड सुपरस्टार अभिनेता रोहित आर. के. का एक्शन और एंजल लकड़ा के साथ रोमांस देखने को मिला। जिसे दर्शक काफी पसंद कर रहें हैं और बेसब्री से म्यूजिक वीडियो के रिलीज का इंतजार कर रहें हैं।

जानकारी के अनुसार उक्त एल्बम का गाना पूरी तरह से कॉन्सेप्ट पर आधारित हैं। जो बिल्कुल स्टोरी की तर्ज पर फिल्माया गया हैं।
ऐसे तो रोहित आरके का म्यूजिक वीडियो हमेशा ही औरों से अलग होता हैं। जो दर्शकों को बेहद पसंद भी है। इस गीत में भी कुछ नया दर्शकों को देखने को मिलेगा। म्यूजिक वीडियो की निर्मात्री रश्मि रंजना कई वर्षों से यूरोप में हैं।

वह मूलतः झारखंड की राजधानी रांची की रहने वाली हैं। झारखंड संगीत और फिल्म उद्योग को आगे ले जाने को लेकर उन्होंने प्रोडक्शन कंपनी की शुरुआत की हैं। जिसमें सभी भाषा को लेकर निर्माण किया जायेगा। साथ ही रोहित आर के और निर्मात्री रश्मि रंजना रांची में एक ही स्कूल से पढ़े हैं। तब रोहित आरके उनसे जूनियर थे।

बताया जाता हैं कि म्यूजिक वीडियो आगामी 14 जुलाई को रिलीज होगी। जिसमें सहयोगी कलाकार आशुतोष शर्मा, रानी सिंह, राजू लोहरा ने मुख्य अभिनय किया हैं। जबकि, गायिका पल्लवी श्रद्धा, म्यूजिक डायरेक्टर अनुज खाखा और लव लेस्ली, गीतकार व निर्देशक अजय केसीपी, स्टोरी रोहित आरके, डीओपी गुड्डू कच्छप, एडिटर संजय टोप्पो, स्टूडियो आलाश, पोस्ट प्रोडक्शन महली फिल्म, प्रोडक्शन मैनेजर रवि राज और बबलू तथा प्रचारक युधिष्ठिर महतो हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *