Advertisement

राज्य स्तरीय वुशु प्रतियोगिता में गिरिडीह को दो पदक

राज्यस्तरीय वुशु प्रतियोगिता में गिरिडीह के कृष्णा व् पवन ने जीता कांस्य पदक

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। झारखंड के धनबाद में आयोजित राज्य स्तरीय वुशु प्रतियोगिता में गिरिडीह के दो युवाओं ने मेडल हासिल किया है। इसे लेकर जिलेवासियों में हर्ष है।

इस संबंध में गिरीडीह जिला वुशु संघ के महासचिव आकाश स्वर्णकार ने 11 जुलाई को बताया कि धनबाद के टाटा कम्युनिटी सेंटर में बीते 9 और 10 जुलाई को संपन्न 19वीं जूनियर राज्यस्तरीय वुशू प्रतियोगिता में भाग लेने गिरिडीह से चार सदस्यीय टीम कोच अभिषेक कुमार के साथ तीन खिलाड़ी कृष्णा कुमार, पवन कुमार और राकेश कुमार गए थे।

इस प्रतियोगिता में पूरे झारखंड के विभिन्न जिलों से लगभाग 400 खिलाड़ी आये थे। जिसमें गिरिडीह के कृष्णा कुमार ने अंडर 52 किलोग्राम में और पवन कुमार ने अंडर 56 किलोग्राम में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम करने में कामयाब रहे।

जिला अध्यक्ष संदीप डंगेच ने बताया कि गिरिडीह के खिलाड़ी लगातर राज्यस्तरीय वुशु प्रतियोगिता में पदक जीत कर पूरे गिरिडीह का नाम रौशन कर रहे है। गिरिडीह वुशु संघ इनके उज्वल भविष्य की कामना करती है। कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि एक दिन यहां के खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर भी पदक जीत कर गिरिडीह सहित पूरे झारखंड का नाम रौशन करेगे।

बच्चों की इस उपलब्धि से गिरिडीह के सभी खिलाड़ियों एवं पदाधिकारी ने उन्हें बधाई दी और वुशु संघ द्वारा गुरु नानक विद्यालय में उनके लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

सम्मान समारोह में गिरिडीह जिला वुशु संघ के अध्यक्ष संदीप डंगेच, संरक्षक मुकेश जालान, राजेंद्र तर्वे, अनिल मिश्रा, उपाध्यक्ष संतोष खत्री, अमित स्वर्णकार, साधन पटनायक, कोषाध्यक्ष अनिता ओझा, जॉइंट सेक्रेटरी रोहित राय, अभिषेक कुमार तथा अन्य पदाधिकारीयो ने सभी खिलाड़ियों और उनके कोच अभिषेक कुमार को पदक जीतने पर साधुवाद दी। साथ हीं पदक प्राप्त करनेवाले बच्चों के उज्वल भविष्य की कामना की।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *