Advertisement

पहली सोमवारी को विभिन्न मंदिरो में उमड़ी शिवभक्तो की भीड़

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। सावन मास की पहली सोमवारी के मौके पर 10 जुलाई को पेटरवार प्रखंड के हद में विभिन्न पंचायत क्षेत्र के शिव मंदिरों में प्रातः से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लगने लगी।

जानकारी के अनुसार पहली सोमवारी के अवसर पर मंदिरो के पूजारी व्रतधारियों को क्रमवार पूजा कराते देखे गए। इस अवसर पर प्रखंड के पेटरवार, बुंडू, उत्तासारा, कोह, चरगी, मायापुर, चांदो, खेतको, चांपी, छपरगढ्ढा, पिछरी, तांतरी, अंगवाली के मंडपवारी चौक स्थित शिवालय, बेहरागोडा, आदि।

छपरडीह, महादेव पत्थर, (वनक्षेत्र), चलकरी, झुंझको आदि के शिव मंदिरो में प्रातः से दोपहर तक महिलाएं, युवतियां आदि व्रतधारी मंदिर जाकर पूजा करती रहीं। पूजारी क्रम वार उन्हें बेल पत्र अर्पण तथा जलाभिषेक कराते रहे। जगह जगह शिवालयों में भक्तों की अपार भीड़ देखी गयी।

इस अवसर पर गौरबाबा, संतोष बाबा, राजेश बाबा, प्रफुल्य बाबा, रामपद बाबा, शिव कुमार चटर्जी, गोवर्धन बनर्जी, विक्की बनर्जी आदि पूजारी मंदिरों में सक्रिय रहे। चलकरी सहित कई मंदिरो में देर शाम को भक्ति भाव से श्रद्धालुओं द्वारा शिव-पार्वती की श्रृंगार पूजा आरती की गयी। माताएं शिवगुरु महिमा का वखान करते भजन गाती रहीं।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *