Advertisement

अतिथि भवन में झारखंड प्रजापति कुम्हार महासंघ प्रखंड कमेटी बैठक संपन्न

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में अतिथि भवन तेनुघाट में 9 जुलाई को झारखंड प्रजापति कुम्हार महासंघ पेटरवार प्रखंड कमेटी को लेकर बैठक की गई।

जानकारी के अनुसार उक्त बैठक में पेटरवार प्रखंड के साथ साथ गोमियां, कसमार तथा जैनामोड़ कुम्हार जाति के सदस्य उपस्थित थे। जिसमें नए पदाधिकारियों, सदस्य का चुनाव किया गया। अध्यक्षता बनेश्वर प्रजापति तथा संचालन बालेश्वर प्रजापति ने की। इस मौके पर मुख्य रूप से पूर्व विधायक बेरमो योगेश्वर महतो बाटुल व भाजपा नेता देवनरायण प्रजापति, जिला परिषद सदस्य माला कुमारी मुख्य रूप से उपस्थित थे।

इस मौके पर पूर्व विधायक बाटुल ने कहा कि कुम्हार की कमेटी पूरे राज्य में चल रहा है। हम सभी को आज आपस में शशक्त होने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि कुम्हार द्वारा बनाई गयी मिट्टी के सामानों की पूरे देश में मांग हो रही है। इससे हमें गर्व है। उन्होंने कहा कि आज कहीं भी बड़े से बड़े होटल में जाइए तो मिट्टी के बर्तन से बनाया हुआ सामान तथा खाना की मांग बढ़ रही है। यह दुर्भाग्य है कि हम अपने कामों से अलग हो रहे हैं। यह बहुत चिंता की बात है। इससे भटकने की जरूरत नहीं है।

देवनरायण प्रजापति ने कहा कि हम सभी प्रजापति हर एक समाज को सदियों से सेवा देने का काम किया है। प्रजापति समाज को पूरे राज्य में एक परिवार के रूप में संगठन के माध्यम से राजनीतिक शक्ति बनकर आने वाले दिनों में अपना हक और अधिकार के लिए लड़ाई लड़ना होगा। आने वाले समय में राज्य भर में सशक्त संगठन को बनाकर राज्य में राजनीतिक भागीदारी लेने का काम करेंगे।

मौके पर उपरोक्त के अलावा नारायण प्रजापति, काशी प्रजापति, नकुल प्रजापति, ललित प्रजापति, दीपक प्रजापति, सुजीत प्रजापति, जगन्नाथ प्रजापति, प्रदीप प्रजापति, सरिता कुमारी, सुशीला कुमारी, बबीता देवी आदि सैकड़ों की संख्या में स्थानीय रहिवासी उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *