Advertisement

प्रदेश अध्यक्ष से मिले फुसरो मंडल भाजपा नेता

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने पर 9 जुलाई को भाजपा फुसरो मंडल के नेताओं ने रांची स्थित पार्टी कार्यालय में उनसे मुलाकात की।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से मिलने वालों में फुसरो मंडल के महामंत्री टुनटुन तिवारी व अभय कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि मरांडी से गिरिडीह लोकसभा और बेरमो विधानसभा चुनाव पर चर्चा की गयी। साथ ही पार्टी को लोकसभा व विधानसभा क्षेत्र को मजबूत बनाने के लिए भी निचले स्तर पर कार्य करने की बाते हुई।

कहा कि प्रदेश अध्यक्ष मरांडी के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने पर पूरे झारखंड में भाजपा और भी मजबूत होगी। मरांडी के नेतृत्व व् अनुभव का लाभ पार्टी को मिलेगा। इनके अध्यक्ष बनने पर आमजनों का पार्टी से जुड़ाव बढ़ रहा है।

प्रधनमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल नेतृत्व और बाबूलाल मरांडी के मार्गदर्शन में आने वाले चुनाव में भाजपा मजबूती से खड़ा होगी। जिससे झारखंड में भाजपा की सरकार बनेगी। कहा कि कार्यकर्ता दिन-रात लगकर भाजपा को और मजबूत करेंगे। मौके पर प्रमोद कुमार महतो, रवींद्र सिंह, रंजन पांडेय, सोनू गुप्ता आदि मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *