Advertisement

आम तोड़ने के सवाल पर रेलवे गेटमैन एवं महिला के बीच झड़प

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। धनबाद रेल मंडल के गोमियां स्टेशन रेलवे गेट में कार्यरत रेलवे गेटमैन एवं स्थानीय एक महिला के बीच आम तोड़ने को लेकर झड़प हो गया। दोनों पक्षों द्वारा गोमियां थाना में लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गयी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बोकारो जिला के हद में गोमियां रेलवे स्टेशन के आवास में रहने वाले गेट मैन सुदर्शन सिंह एवं उक्त क्वार्टर के पीछे रहने वाली स्थानीय एक महिला सुनीता देवी के साथ 9 जुलाई को दमदार झड़प हो गया।

इस संबंध में गेटमैन सिंह ने बताया कि उनके क्वार्टर में लगे आम के पेड़ में आए दिन आम तोड़ने के लिए पत्थर फेंका जाता है। जिससे घर में रहने वाले बच्चों एवं परिवार के बीच हमेशा पत्थर लग जाने का डर बना रहता है। इस बात का विरोध करने पर क्वार्टर के पीछे रह रही महिलाएं उनके क्वार्टर में उग्र होकर आई और बात आगे बढ़ गई।

इस संबंध में उक्त महिला ने बताया कि उनका बेटा पेड़ पर आम का पत्ता तोड़ने चढ़ा था। इसी बात पर गेटमैन द्वारा डंडा उठाकर उसे मारने का प्रयास किया गया। इससे उसके पुत्र के हाथ में गहरी चोट आई। बात आगे बढ़ता देख गोमियां थाना को इसकी सूचना दी गई।

सूचना मिलते थाना प्रभारी राजेश रंजन दल बल के साथ घटनास्थल पर गए और मामले को शांत कराया। वही दोनों पक्षों की ओर से थाना में लिखित तहरीर दी गई है। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *