Advertisement

पुलिस के हत्थे चढ़ा नाबालिग को लेकर फरार आरोपी, ओपी पुलिस ने भेजा जेल

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बीते माह 10 जून से नाबालिग युवती को लेकर फरार आरोपी को ओपी पुलिस ने पकड़कर जेल की सलाखों के पीछे भेज दिया है। पुलिस गिरफ्त में आये आरोपी बोकारो जिला के हद में गोमियां प्रखंड के झिड़की का रहनेवाला बताया जाता है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए कथारा ओपी प्रभारी प्रिंस कुमार सिंह ने 3 जुलाई को बताया कि गोमियां थाना (कथारा ओपी) कांड क्रमांक-154/23 दफा 366 ए एवं 8/12 पोक्सो एक्ट के तहत फरार आरोपी झिड़की निवासी मनु यादव को ओपी पुलिस द्वारा नाबालिग लड़की को लेकर फरार हो जाने के आरोप में कथारा मुख्य चौक से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

ओपी के सहायक अवर निरीक्षक केएम पाठक ने बताया कि उक्त आरोपी द्वारा नाबालिग युवती को लेकर बीते माह 10 जून से ही फरार था। इसे लेकर 11 जून को युवती के परिजनों द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराया गया था। प्राथमिकी दर्ज किए जाने के बाद से पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी।

इधर पुलिस को गुप्त सूचना मिलने के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए कथारा चौक से आरोपी को गिरफ्त में ले लिया गया। उधर उक्त नाबालिग के परिजन के साथ थाना में कागजी करवाई में जुट गयी है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *