Advertisement

वरिष्ठ पत्रकार पूरन चंद के निधन पर झारखंडी सूचना अधिकार मंच ने जताया शोक

प्रहरी संवाददाता/रांची (झारखंड)। वरिष्ठ पत्रकार पूरन चंद के असामयिक निधन पर झारखंडी सूचना अधिकार मंच के केंद्रीय अध्यक्ष पूर्व विधायक प्रत्याशी विजय शंकर नायक ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

शोक व्यक्त करते हुए झारखंडी सूचना अधिकार मंच के केंद्रीय अध्यक्ष पूर्व विधायक प्रत्याशी नायक ने 2 जुलाई को कहा कि दिवंगत पूरन चंद मृदुभाषी, व्यवहार कुशल व बहुमुखी प्रतिभा के धनी कर्मठ तथा हंसमुख प्रवृत्ति के थे। उन्होंने कहा कि हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित करने वाले पत्रकार पूरन चंद्र का असमय निधन होना समाज के लिए एवं हिंदी पत्रकारिता क्षेत्र के लिए बहुत बड़ी क्षति है। जिसको पूरा करना भविष्य में संभव नहीं है।

नायक ने कहा कि उनसे मेरी व्यक्तिगत लगाव वर्ष 1990 के दशक में रांची से प्रकाशित एक दैनिक अखबार कार्यालय में हुई थी। उनके व्यवहार कुशलता से वे प्रभावित थे। उनके असमय निधन से वे काफी मर्माहत हैं। ईश्वर उनके परिवार को इस असीम दु:ख की बेला मे दु:ख सहने की शक्ति प्रदान करें।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *