Advertisement

वाऊ सिनेमा ओटीटी एवं यूट्यूब पर मिलन दास का खोरठा सॉन्ग रिलीज

युधिष्ठिर महतो/धनबाद (झारखंड)। सुधा सिने मूवीज़ प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के बैनर तले एक खोरठा विडियो सॉन्ग हामें कॉलेज के पीछे रहबो, करबो तोरो वेट ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब चैनल वाऊ सिनेमा पर रिलीज किया गया।

इस विडियो एलबम को खोरठा भाषा के फेमस सिंगर ने अपने कर्णप्रिय आवाज़ से सुसज्जित किया हैं। जबकि इस गीत को स्वर बद्ध विकास एवं हर्ष उपाध्याय ने सुरमयी संगीत रचकर बहुत ही कर्णप्रिय बना दिया है।

इसके अलावा इस एलबम के टेक्नीशियनों में डायरेक्टर प्रभात राज़, वीडियो डायरेक्टर रंजीत कुमार, कैमरामैन आदित्य कुमार, कोरियोग्राफर बापी दा, मेकअप मैन एवं हेयर ड्रेसर दीपक चौधरी, संयोजक एस एम मेंहदी, पीआरओ युडी महतो हैं।

इस एल्बम में मुख्य कलाकारों में भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस प्रिया राजपूत और प्रभात राज़ शामिल हैं।
सुधा सिने मूवीज़ कम्पनी की डायरेक्टर शबनम राज़ ने यह आश्वासन दिया है कि एक साथ कई भाषाओं मसलन हिन्दी, नागपुरी, भोजपुरी, मगही, खोरठा, संथाली, बंगाली में 100 विडियो एल्बमों का निर्माण किया जा रहा हैं।

जिसे यूट्यूब चैनल के अलावा ओटीटी प्लेटफार्म वाऊ सिनेमा पर भी रिलीज किया जाएगा। जिसमें झारखंड के कलाकारों के अलावा अन्य कलाकारों को भी एक साथ एक प्लेटफार्म पर अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर प्रदान किया जाएगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *