Advertisement

राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस पर डॉ त्रेहान और डॉ गुलेरिया से मिलें भाजपा नेता

प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस के अवसर पर शांति श्याम फ़ाउंडेशन के अध्यक्ष एवं भाजपा नेता प्रकाश कुमार सिंह ने विश्व प्रसिद्ध ह्रदय रोग विशेषज्ञ मेदांता अस्पताल के संस्थापक चेयरमैन डॉ नरेश त्रेहान एवं एम्स के पूर्व निदेशक डॉ रणदीप गुलेरिया से मुलाक़ात की।

इस अवसर पर भाजपा नेता सिंह ने डॉ त्रेहान एवं डॉ गुलेरिया से भेंट कर उन्हें राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस की शुभकामनाएँ दी। इस दौरान सिंह ने संपर्क से समर्थन अभियान के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी की ओर से प्रकाशित किताब भी डॉ त्रेहान एवं डॉ गुलेरिया को भेंट की।
इस अवसर पर शांति श्याम फ़ाउंडेशन के अध्यक्ष एवं भाजपा नेता सिंह ने बेरमो के सभी चिकित्सकों को भी राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस की शुभकामनाएँ एवं बधाई दी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *