Advertisement

डॉक्टर्स डे पर डीएवी गुवा में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन

विवेकानंद प्रथम, दयानंद द्वितीय एवं अरविंदो सदन रहा तृतीय

सिद्धार्थ पांडेय/जमशेदपुर (झारखंड)। डॉक्टर्स डे के अवसर पर एक जुलाई को पश्चिमी सिंहभूम जिला के हद में गुवा स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में डॉक्टर्स डे मनाया गया। इस अवसर पर सेल गुवा के चिकित्सकों को स्कूल के प्राचार्य एवं शिक्षकों द्वारा बधाई दी गई।

इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों के द्वारा रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे स्कूल के प्राचार्य डॉ मनोज कुमार ने कहा कि भारत में सबसे पहले डॉक्टर्स डे वर्ष 1991 में सेलिब्रेट किया गया था। यह दिन पश्चिम बंगाल के प्रथम मुख्यमंत्री डॉ बिधान चंद्र रॉय को श्रद्धांजलि देने के लिए मनाया जाता है, क्योकि डॉ रॉय ने भारत के चिकित्सा क्षेत्र में बड़ा योगदान दिया था।

डॉक्टर्स डे के अवसर पर उक्त विद्यालय परिसर में रंगारंग कार्यक्रम के तहत विद्यालय में वर्गीकृत 4 सदनों के बच्चों द्वारा गीत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विवेकानंद सदन प्रथम, दयानंद सदन द्वितीय एवं अरविंदो सदन तृतीय रहा। स्कूल के प्राचार्य द्वारा स्कूली बच्चों को सम्मानित किया गया। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि स्कूली बच्चों में प्रतिभा की कमी नहीं है।

यदि उन्हें तराशा जाए और आगे बढ़ने का मौका दिया जाए तो अपनी प्रतिभा के द्वारा वे जिले को गौरवान्वित कर सकते हैं। प्राचार्य ने कहा कि बच्चों की प्रतिभा को निखारने हेतु सीसी एक्टिविटी के तहत नियमित, सप्ताहिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। यहां शिक्षकों की उपस्थिति एवं निर्णायक मंडल के सहयोग से कार्यक्रम सफल रहा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *