Advertisement

झामुमो द्वारा हुल दिवस का आयोजन

फिरोज आलम/जैनामोड़ (बोकारो)। झामुमो जिला समिति द्वारा 30 जून को वीर शहीद सिद्धू कान्हु मुर्मू चौक पर हुल दिवस मनाया गया। यहां बड़ी संख्या मे झामुमो कार्यकर्ताओं ने झारखंड के नायक सिद्धू कान्हु की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया।

हुल दिवस के अवसर पर झामुमो बोकारो जिलाध्यक्ष हीरालाल मांझी ने कहा कि राज्य को सुखी संपन्न बनाने के लिए एक और हुल की जरूरत हैं। इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि संथाल विद्रोह के अगुवा सिद्धू कान्हु ने आज के दिन 1 लाख रहिवासियों के साथ साहेबगंज जिला के भोगनाडीह गांव में अंग्रजों के आमने सामने होकर हुल आंदोलन का आगाज किया था।

उन्होंने आवाज दिया था कि अंग्रेजो मेरा जमीन छोड़ो, देश छोड़ो। इसे लेकर अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ लड़ाई लड़ी गई जिसमें हजारों आदिवासी शहीद हुए। तब जाकर आदिवासी और मुलवासियो के हित में सीएंटी, एसपीटी कानून बनाया गया। वक्ताओं ने कहा कि झारखंड के जल, जंगल, जमीन को बचाने के लिए लड़ाई अभी भी जारी है।

सभा में झामुमो जिलाध्यक्ष के अलावा झामुमो नेता संतोष रजवार, बी के चौधरी, विजय रजवार, जयनारायण महतो, अशोक मुर्मू, कांग्रेस के देवाशीष मंडल, मो. कलाम, हसन अंसारी, आकाश टुडू, प्रमोद तापड़िया, रामदयाल सिंह, सुबल महतो, सुशांत मुंडा, मुक्तेश्वर महतो, सुफल बाउरी, कन्हैया सिंह, सोहेल अंसारी, प्रदीप सोरेन, फ़िरदौस अंसारी, महावीर सिंह चौधरी, मनोज सिंह, दिलीप तिवारी, किरन बाउरी, उपेंद्र हंसदा, रूपचंद मुर्मू, परमानंद सोरेन, रूपचंद मुर्मू के अलावे सैकड़ों गणमान्य उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *